Monday, March 16, 2026

बारूद फैक्ट्री में विस्फोट गई कई जाने

बेमेतरा : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिला के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा में खदानों में पत्थर तोड़ने हेतु उपयोग किए जाने वाले बारूद बनाने की फैक्ट्री ‘स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड’ में आज शनिवार की सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें कई कर्मचारियों के मारे जाने और घायल होने की खबर मिली है। फैक्ट्री में सुबह कार्य के दौरान बहुत जोरों का ब्लास्ट हुआ था । जिसकी आवाज लगभग 5-6 किलोमीटर तक सुनाई दी।

कारखाने में जब ब्लास्ट हुआ तो आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने घरों से निकलकर फैक्ट्री की तरफ दौड़े जहां चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी।गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी किन्तु दुर्घटना के 3 घंटे बाद ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में घायलों को चिकित्सा हेतु बेमेतरा और रायपुर के अस्पतालों में भेजा गया। फैक्ट्री मालिक की लापरवाही और प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी रोष है।ग्रामीणों की माने तो फैक्ट्री में कार्य के दौरान हमेशा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती रही है। जिसका खामियाजा आज फैक्ट्री के मजदूरों और उनके परिवार को भुगतना पड़ रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news