Monday, March 16, 2026

चुनाव ड्यूटी के दौरान मृतक कर्मचारी के उत्तराधिकारी को प्रतिकर राशि का भुगतान

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को दुर्ग सर्किट हाउस में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत कर्मी के वैध उत्तराधिकारी को अनुग्रह प्रति कर राशि 15 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। ज्ञात हो की 7 मई को मतदान संपन्न करने के बाद निर्वाचन कर्मी मधु बंजारे अपने घर वापस लौट रही थी। इस दौरान एनएच – 53 ओवर ब्रिज कैलाश नगर कुम्हारी के पास वाहन दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी । आयोग द्वारा राज्य अनुग्रह प्रतीक कर भुगतान नियम 2009 के प्राविधानों के तहत मृतक के वैध उत्तराधिकारी पुत्र नितिन कुमार बंजारे और विपिन कुमार बंजारे को अनुग्रह प्रतिकर राशि 15 लाख रुपए भुगतान की अनुशंसा की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नितिन कुमार बंजारे और विपिन कुमार बंजारे प्रत्येक को साढ़े 7 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news