Monday, March 16, 2026

मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

नाफिस एप्प हुआ मददगार

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  साइकिल के हैंडल में रखे मोबाइल फोन को चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नाफिस ऐप की मदद से गिरफ्तार कर लिया है, यह घटना दिनांक 18 मई को हुई थी । जब प्रार्थी कालीबाड़ी सिंधिया नगर में जगन्नाथ राव के घर काम पर गया था और अपने झोले के अंदर खाना डब्बा व मोबाइल को साइकिल के हैंडल में रखकर घर के अंदर काम कर रहा था। खाना खाने के समय वापस आकर देखा तो साइकिल के हैंडल मे झोले मे रखा मोबाईल नहीं था। कोई अज्ञात चोर झोले के अंदर रखा मोबाइल को चोरी कर ले गया था। वह रियलमी कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत करीबन ₹12000 थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान संदेही मिलने पर थाना लाकर पूछताछ किया गया तो चोरी करने से इनकार करने लगा चोरी करने की पूर्ण संदेह होने पर नाफीस एप की मदद से आरोपी के लिये फिंगरप्रिंट को एसीसीयु की टीम की सहायता से आरोपी का फिंगरप्रिंट का मिलन किया गया । जिससे आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी का पूर्व मे 03 आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर मोबाइल को चोरी करना उसने स्वीकार किया । आरोपी के द्वारा पेश करने पर उक्त मोबाइल को गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news