Monday, March 16, 2026

13 हजार ई-श्रम कार्ड धारीयों में से 3 हजार का ही बना राशन कार्ड

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में 13,276 व्यक्ति ई-श्रम कार्ड धारी के रूप मे चिन्हित है, जिन्हें प्राथमिकता राशन कार्ड की पात्रता है शासन के निर्देशन के अनुसार ई-श्रम कार्ड धारी द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी राशन कार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपने क्षेत्र के स्थानीय निकाय, शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराए जाने पर उन्हें पात्रता अनुसार राशन कार्ड जारी किया जाएगा। खाद्य नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार चिन्हित ई-श्रम कार्डधारीयों में से अब तक जिले में 3,279 का राशन कार्ड बनाकर दिया जा चुका है। शेष बचे चिन्हाकित ई-श्रम कार्ड धारीयों से अपील की गई है वह स्थानीय निकाय से संपर्क कर अपना राशन कार्ड शीघ्र बनवा ले या परिवार को जारी राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। यदि उन्हें पहले से राशन कार्ड जारी है तो वह अपने निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन कार्ड की जानकारी उपलब्ध करायें। राशन कार्ड हेतु आवेदन पत्र एवं जानकारी नहीं प्रस्तुत करने पर यह माना जाएगा कि उनके परिवार में राशन कार्ड बना हुआ है एवं उनका नाम राशन कार्ड में अंकित है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news