Sunday, March 15, 2026

एक सिपाही सहित भिलाई – 3 के दो घरों में चोरी, सोने चांदी के आभूषण पार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई- तीन क्षेत्र में रहने वाले एक सिपाही वह एक अन्य व्यक्ति के घरों में चोरी की घटनाएं हुई है।अज्ञात आरोपियों ने घरों से सोने चांदी के आभूषण और नगदी रुपए पार कर दिया। दोनों मामलों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की है । हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ड्रीम सिटी उम्दा में हुई है। शिकायतकर्ता टिकेंद्र मांडवी यातायात विभाग में सिपाही है। वह 18 मई को अपने निजी काम से अपनी बहन व जीजा के घर रायपुर गया था। अगली सुबह उसके पड़ोसी ने उसे जानकारी दी कि उसके घर में चोरी हो गई है। इस पर पीड़ित आरक्षक अपने घर लौटा और जाकर देखा तो घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। आंगन में खड़ी बुलेट बाइक नहीं थी। कमरे की अलमारी भी खुली थी और उसमें रखे कुछ नकदी रुपए गायब थे। चोरी के सामान की कुल कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है।

वहीं दूसरी घटना जीआरपी क्षेत्र के स्टोर पारा पुरैना में हुई है। शिकायतकर्ता बिहारी लाल राम बीते 11 अप्रैल को अपने परिवार के साथ बिहार गया हुआ था ।15 मई को उसके पड़ोसी से उसे जानकारी मिली कि उसके घर में चोरी हो गई है। इस पर शिकायतकर्ता वापस अपने घर लौटा और जाकर देखा तो घर के कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण नहीं थे । चोरी गए जेवरों की कुल कीमत लगभग करीब 5 लाख रुपए से भी ज्यादा आंकी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news