Sunday, March 15, 2026

आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक चंद्र भूषण सिंह, पर भी गिरी गाज, SP जितेंद्र शुक्ला ने जामुल थाना से भेजा रक्षित केंद्र

भिलाई : न्यूज 36 : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने  फिर दो आरक्षकों को थाने से लाइन का रास्ता दिखाया है जामुल थाने में पदस्थ दो आरक्षकों की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची उन्होंने अपने स्तर पर उन शिकायतों की जांच करवाई और जांच उपरांत शिकायत सही पाने पर दोनों आरक्षक को थाने से लाइन के लिए रवाना कर दिया। जामुल थाने में तैनात आरक्षक 191 राकेश सिंह एवं आरक्षक 216 चंद्र भूषण सिंह को पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए तत्काल जामुल थाने से रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहुत चर्चित आरक्षक जामुल थाने में अपनी गतिविधियों को जारी रखा था जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला तक पहुंची उन्होंने दोनों आरक्षकों के संबंध में अपने स्तर पर गोपनीय तरीके से जांच करवाई तथा शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक जामुल थाने से आरक्षक 191 राकेश सिंह एवं आरक्षक 216 चंद्र भूषण सिंह को रक्षित केंद्र दुर्ग भेज दिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news