Thursday, September 24, 2026

24 मई से भिलाई में श्रीमद् भागवत कथा एवं अनिकेत कृष्ण महाराज का सजेगा दिव्य दरबार

भिलाई : न्यूज़ 36 : संकट मोचन हनुमान समिति नेहरू नगर भिलाई के आयोजक होशांक साहू एवं राजेश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि आयोजन नेहरू नगर के कालीबाड़ी मंदिर के समीप दशहरा मैदान में श्रीमद् भागवत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन 24 मई से होने जा रहा है कलश यात्रा गणेश पूजा से इस कथा से की शुरुआत होगी। 25 मई को महात्मा कथा, 26 मई को महाभारत एवं शुक्र देव जन्म 27 मई को वामन चरित्र एवं समुन्द्र मंथन 28 मई को कृष्ण जन्म 29 को श्री कृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा, 30 मई को महा रासलीला, गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह,31 मई को श्री सुदामा चरित्र, ब्रज होली, महाप्रसादी भंडारा का आयोजन शाम 4 बजे से होगा, श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज भक्तों को कथा का श्रवण करायेगे साथ ही 26 मई से रात्रि 8 बजे से दिव्य दरबार लगायेगे।जिसमें लोगो की उनका समस्या का समाधान भी करेंगे आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने कलश यात्रा के साथ प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है प्रेस वार्ता के दौरान राजेश सिंह, होशांक साहू, भूपेंद्र द्विवेदी, मिथिला खिचरिया,शिव कुमार बघेल, सुधांशु साहू रामकुमार,सुभाष साव मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news