भिलाई : न्यूज 36 : लोकसभा चुनाव नजदीक है। लिहाजा अवैध शराब बेचने वाले ने अभी से स्टॉक करना शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई का दावा कर रही है। रोज कहीं ना कहीं अवैध शराब पकड़ी जा रही है। बावजूद शहर हो या गांव अवैध शराब की बिक्री कम नहीं हो रही है। हालांकि पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखने का दावा कर रही है। बुधवार को दुर्ग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छापे मार कार्रवाई की कुल 443 पावा देशी शराब जप्त की है । बताया जा रहा है की भिलाई के टाउन पेट्रोलिंग टीम को मूखबीर से सूचना मिली कि वृंदा नगर में एक घर की छत पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर दबीश दी छत में छुपा कर रखा 413 पव्वा को बरामद किया। आरोपी सुरेंद्र प्रसाद उम्र “36” वर्ष शराब बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के मकान की छत पर छुपा कर 9 प्लास्टिक की बोरी में रखे 413पव्वा शोले देशी मसाला शराब जिसकी कीमत 45,430 जप्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नेवई में 30 पव्वा शराब बरामद।
एक दूसरे मामले में थाना नेवई पुलिस ने एक युवक को बाइक से 30 पव्वा देशी प्लेन शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। रूटीन चेकिंग के दौरान आरोपी युवक पुलिस वालों को देखकर हड़बड़ा गया था। वह बाइक लेकर भागने लगा, तभी पुलिस ने सुमित पाल “26” वर्ष एचसीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा को हिरासत में लेकर बाइक की तलाशी है तो उसके झोले में अवैध शराब मिली। जिस पर पुलिस ने उस पर भी कार्रवाई की।
