Sunday, March 15, 2026

श्रमिक दिवस पर बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन किया

भिलाई : न्यूज 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन भिलाई द्वारा 01 मई अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भिलाई स्थित भिलाई टाउन शिप स्थापित परम श्रदेय भारत रत्न डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर इस देश के भाग्य विधाता श्रमिकों के हक अधिकारों के राष्ट्रीय प्रणेता डां बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रमिक दिवस मनाया गया। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन भिलाई के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य सहित युवा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


एसोसिएशन के अध्यक्ष आनदं रामटेके ने श्रमिक दिवस पर फ्रांस व रुसो की सामाजिक क्रांति का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रमिकों के आन्दोलन को कभी भुलाया नहीं जा सकता , ठीक इसी प्रकार अमेरिका के शिकागो शहर में 1885 की क्रांति हमें मजदुरो की शहादत को याद दिलाती है। जिन्होंने अपने खुन के रगं से इतिहास ही बना डाला। उसी का प्रतिफल है कि दुनिया का मजदूर 18 , 18 घंटे के काम किया करता था । आज 8 घंटे काम कर रहा है,यह सत्य है कि आज भारत देश में भारतीय सविधान के प्रदत्तअधीकार के तहत 18 घंटे के बजाय 8 घंटे अपनी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। यह सिर्फ और सिर्फ डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर की देन है। लेकिन आज भी वह दिन दिखाई पड रहे हैं जो पहले हुआ करते थे, हमें अपने हक़ और अधीकारों के वचितं होना पड़ा रहा है। हमें अपने हक़ व अधीकारों के लिए देश के हर युवाओं, मजदूर किसान , महिला , पुरुषों को एक मंच पर आकर हमें एक जुटता का परिचय देना होगा। तब ही हम अपने हक़ एव अधिकारों को सही मायने में बचा पायेंगे। आज इस श्रमिक दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन भिलाई संस्था प्रमुख आनदं रामटेके, कार्यकारी अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, जोनल सचिव गोविन्द कन्नौजीया, नेत्र पाल, विष्णु ठाकुर, रामकेश, स्वगत बेहरा, असफाक अहमद, असलम भाई, युवा छात्र, अन्नु, सतीश, रामकुमार, उदय कुमार, टेक राम सहित युवा छात्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news