Sunday, March 15, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण होने नहीं दूंगा :- राजेंद्र साहू

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपना अस्तित्व व वजूद खोने के कगार पर है। उसके निजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि अगर निजीकरण को रोकना है तो दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से उन्हें जिताना होगा, और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी पड़ेगी। उन्होंने कहा है कि बीएसपी में 32 हजार ठेका श्रमिक है। जिसकी हालत दयनीय है, उनकी पीड़ा को भाजपा के उम्मीदवार वर्तमान में मौजूद सांसद विजय बघेल ने कभी नहीं सुनी। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र साहू री साली निगम के वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई पहुंचे। इस दौरान लगभग 300 से अधिक ठेका श्रमिक उपस्थित थे, ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगों और पीड़ा को राजेंद्र साहू के समक्ष रखा, श्रमिकों ने कहा कि उन्हें प्रतिमा 26 हजार रुपए वेतन सहित आवास, चिकित्सा, नाइट भत्ता, वह आने-जाने के लिए गाड़ी मिलनी चाहिए। यह हमारा हक है, जिसको भाजपा ने हमेशा दरकिनार करने का काम किया है, राजेंद्र साहू ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनी और कहा कि अगर आप लोगों ने मुझे चुनकर संसद में पहुंचाया तो मैं भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण होने नहीं दूंगा, चाहे इसके लिए जान भी देना पड़े तो दे दूंगा। आपकी सभी मांगों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news