Sunday, March 15, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कुशलक्षेम पूछने पहुंचे राजेंद्र साहू

बेमेतरा :न्यूज़ 36 : जिले के कठीया ग्राम में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें चार बच्चे व 5 महिलाओं की मौत घटनास्थल पर हो गई। व 11 लोग गंभीर रूप से घायल है । इनमें कुछ को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ को रायपुर के मेेंंकाहारा अस्पताल में भेजा गया है। घटना की खबर मिलते ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू व बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचे, और घायलों से घटना की जानकारी ली। राजेंद्र साहू ने घटना को दुखदाई बताया है। इस दौरान भिलाई निगम की पूर्व महापौर नीता लोधी जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष बंशी पटेल सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news