Sunday, March 15, 2026

पापा की परियों के बीच जमकर चले थे लात-घूंसे, बाल भी उखाड़े, अब युवतियों पर FIR दर्ज

बिलासपुर : न्यूज़ 36 : कोतवाली क्षेत्र के रिवर व्यू में छह दिन पहले युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। अब पुलिस ने युवतियों की पहचान भी कर ली है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के रिवर व्यू में युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवतियां एक दूसरे से मारपीट कर रही हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही। चार दिन बाद पुलिस ने युवतियों की पहचान कर ली। जांच में पता चला कि दो युवतियों के बीच इंस्टाग्राम एप पर मैसेज को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्ष की युवतियों ने एक दूसरे की पिटाई की। छह दिन बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। अब दोनों पक्ष की युवतियों की तलाश की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news