Thursday, September 24, 2026

पुलिस फोर्स को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन में मिले 12 नाबालिग बच्चे, नही मिला कोई जिम्मेदार

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  दुर्ग रेलवे स्टेशन में रेलवे पुलिस फोर्स को देर रात चेकिंग के दौरान 12 नाबालिग बच्चे मिले हैं। यह सभी बच्चे हैदराबाद से दुर्ग पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक इन बच्चे के साथ कोई भी जिम्मेदार नही मिला जो इनकी जिम्मेदारी ले । यह सभी बच्चे हैदराबाद के बालाजी गुरुकुल में रहते है और योग से संबंधित किसी कार्यक्रम के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। सभी बच्चे देश के अलग अलग राज्यों से हैं और   सबकी उम्र 6 से 15 साल के बीच की है। फिलहाल सभी बच्चे को बालगृह भेज दिया गया है और सभी राज्यों की चाइल्ड लाइन के माध्यम से इनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news