Sunday, March 15, 2026

कॉलेज में आसामाजिक तत्वों का अड्डा, थाने में शिकायत

भिलाई : न्यूज़ 36 : डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय कॉलेज में आसामाजिक तत्व पहुंच रहे हैं, और मारपीट की घटनाएं भी हो रही है। आए दिन इस तरह की घटनाओं से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्रबंधन व भिलाई 3 थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं से छात्राएं असहज महसूस कर रही हैं । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन में बताया कि बीते कुछ दिनों से भिलाई तीन कॉलेज में असमाजिक तत्वों की हलचल बढ़ गई है। कॉलेज प्रबंधन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिलाई चरोदा के नगर मंत्री डे साहब साहू ने कालेज प्रबंधन को इससे अवगत भी कराया था। 6 माह पूर्व एक छात्रा से मारपीट कर दी गई थी। वहीं बीते 23 मार्च को भी एक युवक ने कालेज स्टाफ छात्रों के साथ मारपीट कर दी थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news