Sunday, March 15, 2026

लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, पुलिस ने किया फ्लेग मार्च

भिलाई : न्यूज़ 36 : लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही प्रशासनिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। शनिवार को पुलिस ने पद्मनाभपुर, पोटिया, केलाबाड़ी और आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला, शहर एसपी अभिषेक झा और पद्मनाभपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय प्रमोद साबद्रा सहित अन्य अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने बदमाशों को यह चेतावनी दी यदि उन्होंने किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों को यह संदेश दिया है, कि वह निर्भीक होकर मतदान करें पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तैनात है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news