Sunday, March 15, 2026

जमीन बेचने के नाम पर छ: लाख 68,000 की ठगी जुर्म दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : पहले से सौदा की जा चुकी जमीन को बेचने के नाम पर 6,68,000 की ठगी के मामले में जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी ने आम मुख्तारनामा के आधार पर जिस जमीन का सौदा कर शिकायतकर्ता से रुपए लिए थे, वह जमीन पहले ही किसी और से बेची जा चुकी थी। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पहले अपने रुपए मांगे लेकिन आरोपी ने उसे रुपए लौटाने के बजाय झूठे मामले में फंसने की धमकी थी। इसके बाद शिकायर्ता ने पुलिस से शिकायत की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी शिकायत करता पूजा जैसवानी की शिकायत पर आरोपी अजय गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी अजय गुप्ता ने शिकायतकर्ता के पति राजेंद्र कुमार जैसवानी से पिंकी अग्रवाल पति बाबूलाल अग्रवाल के स्वामित्व की जमीन को बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने पीड़ित को यह भी बताया था कि भू स्वामी ने उसे जमीन का आम मुख्तियार नामा दिया है। इसके आधार पर वह जमीन की बिक्री कर सकता है। जमीन पसंद आने पर जनवरी 2024 में आरोपी को जमीन के लिए बयाना दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 68000 का भुगतान किया। बाद में शिकायतकर्ता को जानकारी हुई कि जिस जमीन को बेचने की एवज में आरोपी ने पूरे रुपए लिए हैं, उसका पहले ही किसी और से सौदा हो चुका है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news