भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत 3 दर्शन मंदिर के पास एक कार में की युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तत्काल पुलिस को सूचना देकर पुलिस को बुलाया । पुलिस ने शव को निकालकर शवगृह में रखवा दिया है पूरा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है,फोरलेन रोड के समीप कर में लाश मिलने के कारण सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवम मोटर्स में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार रात न्यू वसंत टॉकीज के समीप स्थित शिवम मोटर के पास खड़ी एक रायपुर पासिंग बीएमडब्ल्यू cg04cx 0360 में एक लाश होने की सूचना मिली थी ।इस पर से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लाश को बाहर निकाला मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष संभावित बताई जा रही है वह शर्ट व जींस पहने हैं कार करीब डेढ़ माह से खड़ी है, इसका एक दरवाजा भी खराब है।
