Friday, March 13, 2026

बीएसपी के स्लेग भारी वाहनों के आवागमन से पुरैना के निवासी परेशान बीएसपी प्रबंधन तत्काल करें समस्या का समाधान

भिलाई : न्यूज़ 36: भिलाई 3 के पुरैना स्टोरपारा क्षेत्र के वार्डवासी इन दिनों काफी परेशानीयों का सामना कर रहे है उन्होंने ने बताया कि पुरैना स्टोरपारा क्षेत्र के बीएसपी डम्प यार्ड से स्लैग ले जाने वाली कंपनी एफएसएनएल फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड भिलाई द्वारा विगत दिनों से हाइवा में स्लैग लोड कर परिवहन करते वक़्त स्लैग डस्ट हवा में उड़ कर लोगो के शरीर में चिपक जाने से उनके शरीर में खुजली एवं फोड़े हो रहे है। जिससे स्थानीय लोगो में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।अगर समय रहते बीएसपी समाधान नहीं करती हैं तो इसकी शिकायत स्थानीय विधायक ललित चंद्रकार एवं पर्यावरण विभाग की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news