Friday, March 13, 2026

ठेका श्रमिक के बच्चों को मिलेगा प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र ने ठेका श्रमिकों के बच्चों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड योजना लागू की है। सयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों के बच्चों को सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड प्रदान करने आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यह अवार्ड 5000, 8000 व ₹10000 तीन श्रेणीयों में दिया जाएगा । प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड योजना के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यरत ठेका श्रमिक के पुत्र, पुत्री जिन्होंने सत्र 2022-23 में आठवीं, दसवीं व 12वीं उतीर्ण किया है, वे प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ठेका श्रमिकों के पाल्य ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ अथवा रशियन कंपलेक्स सेक्टर 7 स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप जमा करना होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news