Friday, March 13, 2026

194 पदों के लिए 16 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा जिले में नियोजन द्वारा उपलब्ध 194 रिक्त पदों को भरने के लिए रोजगार कैंप का आयोजन 16 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में नियोजन यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग द्वारा स्टाफ नर्स एवं आटेक नेवस्तवेल्थ आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोसेस एसोसिएट “डाटा” प्रोसेस एसोसिएट “वॉइस” ऑपरेशंस मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर ऑपरेशन, टीम लीडर क्वालिटी एक्सीलेंस एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट एवं ट्रेनर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक आर कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षिक मूल प्रमाण अंक एवं अंक सूची पहचान पत्र रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक सहित अन्य दस्तावेज के साथ नियत तिथि व समय पर प्लेसमेंट कैंप में पहुंच सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news