भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल- भिलाई इस्पात केंद्र के नगर सेवाएं उद्यान विभाग प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह फ्लावर्स शो- 2024 का आयोजन आगामी 4 फरवरी को मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन में सुबह 9:00 बजे से किया गया है। मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दास गुप्ता उपस्थित रहेंगे। फ्लावर्स शो का उद्घाटन संध्या 4:00 बजे किया जाएगा। फ्लावर शो में आवासीय व शालेय बागवानी प्रतियोगिता गमले में लगे कैक्टस, बोनसाई, क्रोटॉन, फोलिएज व मौसमी पौधों सेवंती, डहेलिया, गुलाब और इन्हीं पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता व बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन औषधीय पौधों का प्रदर्शन, उपस्थित अतिथियों व जन समुदाय के समक्ष किया जाएगा । इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पुष्प- सज्जा, रंगोली, गुलदस्ता (बुके) फलो व सब्जियों से तैयार मॉडल आदि का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सब्जियों व फलों से तैयार सलाद का प्रदर्शन भी किया जाएगा। फ्लावर्स शो 2024 को सफल बनाने व भव्य प्रदान करने प्रबंधन द्वारा मैत्री विभाग में रंग रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। मैत्री बाग के सेल्फी प्वाइंट, मोमबत्ती गार्डन, शंकल लान आदि की साज- सजा व इस अवसर पर आयोजित पानी पर रंगोली और बागवानी से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे । साथ ही मैत्री बाग में निर्मित तंबूरे का उद्घाटन भी किया जाएगा । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार के शुक्ल का प्रवधान नहीं है। बल्कि यह पूर्णता नि:शुल्क है 4 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से सभी प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन व प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।
