Wednesday, June 24, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन कर चेयरमैन की नियुक्ति की

रायपुर : न्यूज़ 36 : लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से मुंबई तक निकलेगी। ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समिति में चेयरमेन की नयुक्ति की हैं। साथ ही, प्रदेश में यात्रा के प्रवेशद्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज यात्रा मार्ग समिति का गठन करते हुए प्रभारी एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय गठित समिति और यात्रा मार्ग समिति में शामिल सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है।

7 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ओडिशा से रायगढ़, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा होते हुए अंबिकापुर होकर गुजरेगी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news