दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग अपोलो महाविद्यालय अंजोरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सफाई कर्मचारीयों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान गा कर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देशप्रेम की भावना प्रकट की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन बी एस भाटिया, संचालक आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनीष जैन व विशेष अतिथि भूषण साहू उपस्थित रहे। उन्होंने सभी छात्र -छात्राओं, प्रध्यापको व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी व शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने गीत संगीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणतंत्र का जश्न मनाया ।
