एक मासूम की इच्छा पूरी करने छत्तीसगढ़ के इस विधायक ने किया ऐसा काम होने लगी जिसकी चर्चा
दुर्ग : न्यूज़ 36 : आम जनता आज के इस सामाजिक परिवेश में ऐसा जनप्रतिनिधि चाहता है, जो आम जनता की भावनाओं को समझें और उनके मूलभूत सुविधाओं के साथ उनकी समस्याओं का निदान करें, वही उनसे एक ऐसा पारिवारिक सा संबंध बनाए रखें ताकि आम जनता अपने जनप्रतिनिधि से खुलकर अपने मन की बात कह सके, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला छत्तीसगढ़ के दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में जहां दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र यादव ने सुबह आम जनता से भेंट मुलाकात के दौरान जब गंजपारा पहुंचे, तो वहां एक बच्चे ने एक ऐसी इच्छा जाहिर कर दी, जिसे सुन सभी दंग रह गए परंतु बच्चों की इच्छा का सम्मान करते हुए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने मासूम बच्चे की इच्छा को पूरा कर दिया । और उस बच्चें को उसके जन्मदिन के उपलक्ष में एक अनमोल तोहफा दे दिया ।
हुआ ऐसा की गंजपारा में जब दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र यादव आम जनता से भेंट मुलाकात कर रहे थे। तभी एक मासूम बच्चा जिसका जन्मदिन था उसने अपने विधायक से यह इच्छा जताई कि वह साइकिल चलाएं और उसे साइकिल में घुमाए । जन्मदिन के भेंट स्वरूप विधायक गजेंद्र यादव ने उसे मासूम बच्चे को स्वयं साइकिल चलाते हुए पीछे बैठकर घुमाया और बाल मन को हर्ष पहुंचाया । निश्चित यह बात एक सामान्य सी है परंतु उसे परिवार के लिए और उस मासूम बच्चे के लिए जन्मदिन के उपलक्ष में यह अनमोल तोहफा है, जब मासूम बच्चे की इच्छा के अनुरूप विधायक यादव ने उसकी बात मान उसे एक अनमोल तोहफा दे दिया जिसकी चर्चा काफी देर तक क्षेत्र में होती रही ।
