Wednesday, March 4, 2026

एच.एस.सी.एल., भिलाई में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह

भिलाई : न्यूज़ 36 : 75 वां गणतंत्र दिवस एच.एस.सी.एल., भिलाई के मुख्य कार्यालय में बड़े ही हर्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया । इस अवसर पर सलाहकार तकनीकी,  वी.के शाह ने ध्वजारोहण किया तथा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।  पी.के ताम्रकार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं  वंदना चौधरी ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
वी.के शाह ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँ दी। देश के लिए कुर्बान हुए वीर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए उन्होंने उनको नमन किया। एच.एस.सी.एल भिलाई इकाई को पूर्व की तरह अग्रणी इकाई बनाने ने के लिए सभी कर्मचारियों को मेहनत, लगन एवं कठिन परिश्रम के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए अनुरोध किया।
राष्ट्रीय महत्त्व के इस गौरवशाली पर्व पर उपस्थित कर्मचारियों एवं बच्चों द्वारा देशभक्तिपूर्ण गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई ।
सभी को मिष्ठान वितरण के साथ गरिमामय आयोजन पूर्ण हुआ ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news