बीएसपी नगर सेवाएं प्रवर्तन विभाग एवं भूमि विभाग द्वारा नेवई भाटा नहर के पास अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध नेवई पुलिस बल की उपस्थिति में बड़ी कार्रवाई
भिलाई :न्यूज़ 36 : बीएसपी नगर सेवाएं प्रवर्तन विभाग एवं भूमि विभाग द्वारा नेवई भाटा नहर के पास अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध नेवई पुलिस बल की उपस्थिति में बड़ी कार्रवाई क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही ।10,000 स्क्वायर फीट में बने दो अवैध मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया। इसके अलावा दलालों माफियों द्वारा नर्सरी के कांटेदार को घेरा तोड़कर पेड़ काटकर प्लाटिंग किया जा रहा था । करीब चार एकड़ बीएसपी भूमि से मार्किंग तथा अवैध कब्जा को हटाया गया, और बीएसपी का चेतावनी बोर्ड वहां पर लगाया गया । यह कार्रवाई नेवई थाना पुलिस बल् की उपस्थिति में एनफोर्समेंट तथा भूमि विभाग द्वारा किया गया प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जाधारियों भू माफिया और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
