दुर्ग : न्यूूूज 36 : शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना एवं राज गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील चंद्र तिवारी ने तथा विशिष्ट अतिथि विनायक नातू समाजसेवी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम विश्व बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों से कहा की परीक्षा में पास होना ही सफलता नहीं है वरन जीवन की परीक्षा में पास होना ही सर्वश्रेष्ठ सफ़लता है। जीवन में असफलता प्राप्त होने पर हताश या निराश नहीं होना है, अपनी योग्यताओं को निखारते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए । महाविद्यालय के अधोसरंचना के अनुरूप विकास में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील चंद्र तिवारी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने न्यायिक मूल्यांकन में अपनी गुणवत्ता साबित की है। इस महाविद्यालय को वाणिज्य विभाग का नया शोध केंद्र विज्ञान संकाय में स्टोर कॉलेज की मान्यता प्राप्त हुई है । उन्होंने कहा है कि डॉक्टर के. एल. राठी डॉक्टर ऋचा ठाकुर, डॉक्टर रेशमा राकेश आदि अध्यापकों ने राष्ट्रीय स्तर की मानक पुस्तक लिखी है। डॉक्टर ऋतू दुबे, मनोरमा यदू ने खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है उन्होंने मुख्य अतिथि से नए सेटअप के अनुसार महाविद्यालय के विकास में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ऋचा ठाकुर एवं छात्रा कुमारी आर्या अवस्थी ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ अनुजा चौहान ने किया।
