जामुल : न्यूज़ 36 : नगर पालिका क्षेत्र के अकलोरडीह सुरडुंग तिराहे के पास 28 लाख रूपये लागत से सौंदर्यीकरण होगा । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जामुल नगर को सुन्दर बनाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाया गया है। जिसमें जामुल पालिका के प्रत्येक वार्ड में स्थल उपलब्धता अनुसार चौक चाराहों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसी तारतम्य में सुरडुंग-शिवपुरी अकलोर तिराहे पर 28 लाख रूपये के लागत से सौंदर्यीकरण होगा जो कि हमारे जामुल नगर पालिका का विशेष पहचान होगा साथ ही हमारे क्षेत्र के आमजन विशेष कर युवा वर्ग को इसका विशेष लाभ होगा क्योंकि सौंदर्यीकरण के लिए जो स्थल उपलब्ध है । उसके साथ ही कालेज, खेल मैदान, उद्यान पहले से ही बना हुआ है साथ ही इस तिराहे का सौंदर्यीकरण होने से हमारे जामुल नगर पालिका की सुन्दरता और भी अधिक होगी । साथ ही विकास कार्यों के साथ नगर के बड़े चौराहों को भी विकसित करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है जो कि आने वाले समय में जो भी कार्य हो रहे है। वह धरातल पर दिखेगा निरीक्षण के दौरान उप अभियंता के.एन. ताम्रकार, आलोक सिंह अन्य प्रभारी अधिकारी गण उपस्थित थे ।
