Wednesday, March 4, 2026

जिले में चार लाख 74 हजार राशन कार्डों का किया जाएगा नवीनीकरण

दुर्ग : न्यूज 36 : जिले में बीपीएल एपीएल सहित अन्य प्रचलित चार 74 हजार राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। नवीनीकरण 25 जनवरी से शुरू होगा और 29 फरवरी तक चलेगा। उक्त नवीनीकरण अवधि में राशन कार्ड में संशोधन नाम जोड़ने या काटने व नया राशन कार्ड बनाने का कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है । नवीनीकरण आवेदन प्रस्तुत करने के दो विकल्प हैं, पहले राशन कार्ड धारी अपने एंड्रॉयड फोन से खाद्य विभाग के पोर्टल अथवा गूगल प्ले स्टोर से राशन कार्ड नवीनीकरण सिटिजन एप डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें ऐप ओपन करने पर स्क्रीन पर तीन विकल्प प्रदर्शित होंगे। पहले राशन कार्ड नवीनीकरण दूसरा राशन कार्ड नवीनीकरण की स्थिति जांचें तीसरा राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे करें। राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन हेतु प्रथम विकल्प राशन कार्ड नवीनीकरण चुनना होगा। राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु दो विकल्प राशन कार्ड में प्रदर्शित क्युआर कोड स्कैन कर तथा राशन कार्ड नंबर एवं राशन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर सत्यापन द्वारा दिखेंगे । क्यूआर कोड स्कैन अथवा मोबाइल नंबर सत्यापित होने पर राशन कार्ड की ई केवाईसी सहित अन्य जानकारियां प्रदर्शित होंगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news