Wednesday, March 4, 2026

6 साल के गूगल बॉय को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिलासपुर : न्यूज़ 36 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 प्रदान किया। सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे और युवा हमारे देश के भविष्य हैं। वहीं इन सम्मानित बच्चों में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ‘गूगल ब्वॉय’ के नाम से प्रसिद्ध अरमान उबरानी को भी बाल पुरस्कार मिला है। उन्हें गणित और विज्ञान में उत्कृष्ट कौशल के लिए सम्मानित किया गया। अरमान महज 6 साल के हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने कई उपलब्धि हासिल की हैं। वो एक सीरीज के सबसे कम उम्र के लेखक हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं। बिलासपुर शहर के तोरवा निवासी मनीष  और साइना उभरानी के 6 साल के बेटे अरमान उभरानी को गणित के गुणांक को हल करने में महारत हासिल है। गुणा व भाग की विधि को वह फटाफट सुलझा देता है। मास्टर अरमान ने 5 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दो वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ इंडिया बुक में भी अरमान का नाम दर्ज कराया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news