Wednesday, March 4, 2026

नशीली टैबलेट बेचते तस्कर गिरफ्तार

भिलाई : नशे की टेबलेट के साथ एक व्यक्ति को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है  मुखबिर की सूचना पर मकान नंबर 33 वैशाली नगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एक्टिवा CG04 4 केडी 0399 से राजीव नगर स्थित सार्वजनिक मंच के पास पहुंचकर नशा की टेबलेट बेच रहा था। जिससे पुलिस ने मूखबीर की सूचना के द्वारा उसे जाकर पकड़ा, उसके पास से 1125 नग अल्प्राजोलम नशीली दवा जप्त की जिसकी कीमत लगभग ₹8000 आई गई है। नगदी रकम व एक्टिवा समेत मसरूका 1,04,000 आंकी गई है। इस कार्रवाई में वैशाली नगर टीआई ममताअली शर्मा,सऊनि केशेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक राजेश सिंह वीरेंद्र यादव दिनेश जायसवाल,भूपेंद्र बघेल एवं एसीसीयू से सऊनि शमित मिश्रा,प्र.आर. सगीर खान, आरक्षक अरविंद मिश्रा, रिंकू सोनी, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, गुनीत कुमार, भावेश पटेल, अजय गहलोत की भूमिका उल्लेखनीय थी ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news