भिलाई : यातायात नियमों में प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम इस बार एक महीने का होगा। हर बार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था । लेकिन इस बार सड़क सुरक्षा मनाया जाएगा आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 14 फरवरी को समापन किया जाएगा। सोमवार को एसएसपी और कलेक्टर इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद आम नागरिकों को हेलमेट प्रति जागरूक करने हेलमेट रैली निकाली जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने अंजोर रथ व नुक्कड नाटक का लगातार एक माह तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज से यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ यातायात कार्यालय नेहरू नगर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट रैली निकाली जाएगी। यह रैली यातायात कार्यालय नेहरू नगर से शुरू होकर नेहरू नगर चौक, सूर्या मॉल चौक, अवंती बाई चौक, गधा चौक, सुपेला चौक, चंद्रा मौर्य चौक, 18 नंबर रोड, श्री रामलू चौक, छावनी चौक, पावर हाउस चौक, से होते हुए वापस चन्द्रा मौर्य चौक सुपेला चौक से नेहरू नगर चौक होते हुए वापस यात्रा कार्यालय पहुंचेगी।
