Wednesday, March 4, 2026

प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन

भिलाई : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर भिलाई में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया । इसमें सिख समाज व अन्य धर्म के लोग भी शामिल हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के सामने पंच प्यारे अगुवाई कर रहे थे । विभिन्न गुरुद्वारा से निकली यह शोभा यात्रा सेक्टर 1 चौक पर एकत्रित हुई ।इसके बाद टाउनशिप में विभिन्न चौक से होते हुए सेक्टर 6 गुरुद्वारा में समाप्त हुई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का जगह-जगह समाज के विभिन्न संगठनों व्यापारियों युवाओं अन्य धर्म के समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। और मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतंगेज़ कलाबाजिया दिखाई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news