दुर्ग : राजनांदगांव के प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी श्री नारद लाल पंसारी जी का लंबी बीमारी के बाद 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया । नारद लाल पंसारी राजनांदगांव के अपने समय के एक कामयाब हांकी खिलाड़ी रहे हैं। राजनांदगांव के प्रसिद्ध हाकी प्रतियोगिता सर्वेश्वर दास हाकी टूर्नामेंट में पिछले 80 साल के इतिहास में राजनांदगांव की टीम ने सिर्फ एक बार इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी। इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज के लिए विनिग गोल मारने वाले नारद लाल पंसारी थे। आज राजनांदगांव के खेल इतिहास में नारद लाल पंसारी जी का अहम योगदान रहा है।
श्री नारद लाल पंसारी जी की अन्तिम यात्रा निज निवास आदर्श नगर दुर्ग से दिनांक 12/01/2024 सुबह 12 बजे शंकर नगर मुक्तिधाम के लिए निकली। श्री नारद लाल पंसारी अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए।
