Thursday, October 29, 2026

खेदामारा में 60 वां उर्स आज, आम लंगर भी

भिलाई : न्यूज़ 36 : ग्राम खेदामारा (नवातरिया) में मोहम्मदिया यंग कमेटी के तत्वावधान में हजरत गुलाब शाह का 60वां उर्स 30 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से अकीदतमंद पहुंचकर दुआ करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे और विशेष अतिथि जनपद सदस्य गोकुल वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच अनिल बंजारे, उपसरपंच अमन नारंग, सत्येन्द्र अगार, राजेन्द्र भोजक, शेख इजराईल, शेख जुम्मन, सुल्तान मियां, शेख इद्दू, डॉ. अहमद, जाफर अली, मनोज कोटवार, दिलीप सिन्हा और शेख अनवर उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने सभी अकीदतमंदों से शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर सभी जायरीनों के लिए आम लंगर की व्यवस्था की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news