भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री आवास योजना के 229 आवासों का आवंटन लॉटरी निकालकर किया गया। हितग्राही अपने स्वयं का मकान पाकर खुशी से झूम उठे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शासन प्रशासन की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मकान को किराएदारी में निवास करने वाले लोगों को शुक्रवार को आवास आवंटन के लिए भिलाई निगम सभागार में सुबह 10:00 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई। महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर उत्तर ध्रुव की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। इसमें 229 हितग्राहियों को आवास आवंटित किया गया। जिससे उनका खुद के आवास का सपना पूरा हुआ। मोर मकान मोर आवास के अंतर्गत सूर्य विहार के पीछे खम्हरिया में 218, इसी प्रकार मोर आवास मोर चिन्हारी के अंतर्गत सूर्य विहार में चार वह माइलस्टोन में सात हितग्राहियों को लॉटरी से आवास आबंटन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 10:00 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में निगम में उपस्थित हो गए थे। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी ने बताया की भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक व वरिष्ठ जनों को प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज के रूप में चयनित था। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर भूतल की लॉटरी में शामिल किया गया ।