Wednesday, September 16, 2026

सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मी सम्मानित, SSP ने दिया प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम

दुर्ग : न्यूज 36 : जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम देकर सम्मानित किया।
मुख्य कार्य जिन पर मिला सम्मान –
– 28 अगस्त को हाईवे-3 पर ऑटो पलटने से घायल 5 लोगों को यातायात पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
– खारून नदी में आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाया गया।
– ई-चालान अभियान* में 107 प्रकरणों में कार्रवाई और सड़क पर अवरोध हटाने का काम किया।
– 21 अप्रैल के अग्निकांड में जन-माल की सुरक्षा में योगदान।
– *भोपाल-धमतरी से स्थायी वारंटी* गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
– *नेवई और सुपेला* में धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों को तत्काल पकड़ा।
सम्मानित जवान:
यातायात के अमित मिश्रा, अमित शुक्ला, फिरोज खान, ललित कुमार सहित 8 जवान, थाना नेवई प्रभारी अनिल साहू सहित 6, डायल-112 के सूर्यप्रताप, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, चालक ऋषम सिंह सहित कुल 22 अधिकारी-कर्मचारी व नगर सैनिक शामिल हैं।
SSP ने कहा कि अच्छा काम करने वालों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news