भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद राशि व वाहन जब्त की गई है। सुपेला पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को सुपेला थाना अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसा नाला के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। वहां पर 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 1,14,000 रुपए नगद, 15 नग मोबाइल एवं पांच नग दो पहिया वाहन जब्त किए गए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपीयों विक्की साहनी, विनय, हिमांचल दास, शैलेंद्र यादव, हेमलाल ढीमर, सतीश गुर्दे, विज्जू जैन, किशन साहू, सोनू कुमार साव, जसवंत साहू लक्की साहू,जुलेश लाल, हीरा सिंह, मोहम्मद अरशद अंसारी, दिनेश साव के खिलाफ कार्रवाई की है।
Related news
