दुर्ग : न्यूज 36 : रक्षित केन्द्र दुर्ग के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने 35 से 40 वर्षों की सेवा के अनुभव साझा किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ने उनकी दीर्घकालीन सेवाओं को विभाग के लिए उपयोगी और प्रेरणास्रोत बताया। सभी को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी :
1. निरीक्षक (एम) श्रीमती सावित्री धुर्वे, मुख्य लिपिक, एसपी कार्यालय दुर्ग
2. सउनि अनिल सिंह
3. सउनि रामस्वरूप कुरेशिया
4. सउनि मानसिंह सोनवानी
5. प्र.आर. 225 रामलखन सिंह
6. म.प्र.आर. 246 पुसु राजपूत
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, रामकुमार गरेवाल, आंकिक शाखा सहित पुलिस कार्यालय और रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी व परिजन उपस्थित रहे।
