दुर्ग : न्यूज 36 : जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के विशेष उपस्थिति में आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार के नेतृत्व में दोनों ब्लॉक के पदाधिकारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा से जुड़े पखांजूर के नीतिश मंडल के द्वारा सोशल मीडिया में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखे जाने पर दुर्ग थाना पहुंचकर कांग्रेस के पदाधिकारी ने टी आई को ज्ञापन एवं सोशल मीडिया की प्रति सौंप कर नीतिश मंडल के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की एवं कहा की किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के प्रति आज असहमति व्यक्त करना लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन आपत्तिजनक भाषा गाली गलौज व्यक्तिगत टिप्पणी का सहारा लेना उचित नहीं है ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस जनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया में की गई उक्त टिप्पणी की जांच FIR दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जावे नहीं तो कांग्रेसजन चुप नहीं बैठने वाले।
खाना पहुंच कर कार्यवाही की मांग करने वालों में संजय बत्रा,पार्षद विजेंद्र पटेल,दुष्यंत देवांगन,हेमंत तिवारी,राहुल शर्मा,अशोक मेहरा,प्रीतम देशमुख,सुमित घोष,नीता कश्यप,देव सिन्हा,बृजेन्द्र भारद्वाज,मनीष सोनवानी,जगमोहन ढीमर,ईश्वर साहू,भूपेंद्र सेन,चंद्रशेखर पारख, हितेश सेन,पिंटू यादव,मनोज सिन्हा,अनिश शिशिरकांत कसार, चैतन्य बंछोर, हिरदेश ठाकुर,कुणाल देवांगन,पुष्पा शर्मा,प्रीयांशु शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा
आप की राय
[yop_poll id="1"]
