Friday, August 7, 2026

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, 3.70 लाख की संपत्ति जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने 15 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3.40 लाख रुपये मूल्य की हिरोइन और एक मोबाइल फोन सहित करीब 3.70 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक जुनवानी से खम्हरिया की ओर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा लेकर ग्राहकों की तलाश में जा रहा है। सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने ग्राम खम्हरिया क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) और एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये बताई है। मोबाइल सहित जब्त सामग्री का कुल मूल्य करीब 3.70 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष देव सिंह विज (21 वर्ष) निवासी शांतिनगर, सड़क क्रमांक 6/ए, मकान

नंबर 404, थाना वैशाली नगर, भिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चिट्टा अपने कब्जे में रखकर उसकी बिक्री के लिए संभावित ग्राहकों की तलाश कर रहा था। मामले में अपराध क्रमांक 1133/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news