भिलाई : न्यूज़ 36 : ताज दरबार कैंप एक भिलाई में इस वर्ष हजरत नानी अम्मा रहमतुल्ला अलैहि का 19 वां उर्स पाक पूरी शानो शौकत के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी सैकड़ों की संख्या में जायरीन शामिल हुए और उन्होंने चादरपोशी की रस्म अदा की। लोगों ने खैर और बरकत की दुआएं मांगी बाद इसके फ़ातिहा ख्वानी की गई। जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोगों ने लंगर में भागीदारी दी। ताज दरबार की खिदमत गुज़ार एवं हज़रत नानी अम्मा कल्याण समिति की अध्यक्षा हज्जन बदरुन्निसा ताजी एवं गद्दी नशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।
