दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर धमधा नाका ओवरब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मानसिक तनाव और नशे की हालत में गलत कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार युवक ओवरब्रिज के ऊपर से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मोहन नगर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
युवक की पहचान भानुप्रताप देशमुख (30 वर्ष), पिता कमलेश देशमुख, निवासी जेवर सिरसा वार्ड क्रमांक 13, सरपंच के घर के पास, चौकी जेवर सिरसा, दुर्ग के रूप में हुई है। वह नगर निगम भिलाई के वार्ड 13 में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल और चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की अहम भूमिका रही।
