Wednesday, March 4, 2026

स्वामी विवेकानन्द जी का संदेश लेकर निकाली गई युवा चेतना रैली।

वन्देमत्रम

विदित हो की दिनांक 12/1/2024 को भिलाई विकास मंच के बैनर संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में युवा चेतना रैली ,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में निकाली गई । विदित हो की विगत 14 वर्षो से प्रत्येक वर्ष भिलाई विकास मंच द्वारा युवा चेतना रैली का आयोजन किया जाता है।

उक्त बाइक रैली सेक्टर 1 बी एस एन एल चौक से निकलकर ,आमदी नगर हुडको स्थित शहीद कौशल यादव जी की स्मारक में विसर्जित हुई।

मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने कहा कि भिलाई के युवा केवल बाइक रैली निकालने के साथ साथ उनके विचारों का अनुसरण करे।

संयोजक नितेश मिश्रा ने कहा की युवा वायु का स्वरूप होता है जिसकी ऊर्जा सृजन एवं संहार दोनो कर सकती है संयमित युवा सृजनशील युवा ही भारत भूमि को विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकता है।

रैली प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा संयोजक भिलाई विकास मंच,विजय शुक्ला,अशोक जैन,रजनीकांत पांडे,मेघा कौर,सौरव जयसवाल,राजदीप नामदेव, जीवेश उपाध्याय,हर्ष हांडा ,तुषार वर्मा,आयुष उपाध्याय,अनिल मिश्रा,एस मोहन ,रवि कश्यप ,शुभम चिंचोलर ,आशीष शुक्ला ,जनार्दन साहू ,ललित यादवआदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news