Thursday, February 19, 2026

युवा कांग्रेस का विरोध,4 सूत्रीय मांगों को लेकर एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग :न्यूज़ 36 : जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने बुधवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विभिन्न मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

हेलमेट मामले में दोहरे मापदंड का आरोप

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार एक कैबिनेट मंत्री द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने का मामला सामने आया, लेकिन ट्रैफिक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत, हेलमेट संबंधी बयान का विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई पदाधिकारियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
युवा कांग्रेस ने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जिले में बढ़ते अपराधों पर चिंता ,संगठन ने जिले में लगातार हो रही चोरी, चाकूबाजी और अन्य गंभीर अपराधों पर नियंत्रण नहीं होने पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में कहा गया कि अपराध नियंत्रण में विफलता से आम जनता में भय का माहौल है।
कथित शेयर मार्केट ठगी मामला ज्ञापन में योगेश साहू पर हजारों करोड़ रुपये की कथित ठगी कर विदेश फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न उठाए गए। संगठन ने इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

ऑनलाइन सट्टा ऐप्स पर कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस ने महादेव सट्टा और अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप्स के संचालन पर भी आपत्ति जताई। संगठन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम प्रचार होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
गांधीवादी तरीके से विरोध , संगठन ने घोषणा की है कि वह दुर्ग ट्रैफिक पुलिस और सिटी कोतवाली स्टाफ को “गुलदस्ता” और “गेट वेल सून” कार्ड भेंट कर शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विक्की मिश्रा, धर्मेश देशमुख, गुरदीप सिंह भाटिया, अहमद राजा चौहान, सोनू साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news