Sunday, June 7, 2026

अर्जुन नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी की आशंका

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी रुपेश वर्मा (25 वर्ष) के रुप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रुपेश पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5 बजे रुपेश रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद वह लौटा और अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरु की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news