Sunday, June 21, 2026

काम के दौरान झुलसे युवक की से-9 हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : पाइप बनाने वाली कंपनी में काम के समय गंभीर रूप से झुलसे युवक की सेक्टर-9 हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम गोरख यादव (35 वर्ष) बताया गया है। वह टेडेसरा स्थित पीएस स्टील कंपनी में काम करता था। वहीं क्वार्टर में निवास करता था। शनिवार को मौत के बाद दोपहर करीब 1 बजे परिजन कोतवाली थाना भिलाई पहुंचे, जहां फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद करीब 4 लाख रुपए का मुआवजा फैक्ट्री संचालक ने दिया। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक टेडेसरा राजनांदगांव में स्थित पीएस स्टील में कायर्रत कर्मी गोरख यादव 16 जून को काम करते हुए अचानक जल गया था। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल सेक्टर 9 लाया गया था। जहां उपचार के बाद मौत हो गया। मृतक विवाहित था उसके दो बच्चे भी है। कर्मी गोरख कंपनी द्वारा दिए गए मकान में टेडेसरा में ही रहता था। घटना की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। कर्मी करे मौत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बताया जा रहा है की पीएस स्टील में कर्मी बीते 8 वर्षों से कार्यरत था। इस मामले मे पुलिस जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news