भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी रंजीत के चलते युवक अंशुल को तीन युवकों ने बीच बाजार में घेर लिया। उस पर कटर से जान लेवा हमला कर दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी सेक्टर 6 निवासी दैवज्ञय ठाकुर, उसके दोस्त पावर हाउस निवासी राजकुमार उर्फ़ राजू और सेक्टर 8 निवासी रेहान अहमद को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेजा गया। सेक्टर 1 निवासी अंशुल नाहर ने भट्टी थाना पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को उसका देवज्ञय गया से विवाद हुआ था। 24 सितंबर की दोपहर अंशुल सेक्टर वन स्थित आटा चक्की के पास अपने अन्य साथियों के साथ बातचीत कर रहा था। उसी समय देवज्ञाय दो साथियों के साथ आया। आते ही देवज्ञय ने अपने दोनों साथियों से कहा कि 15 दिन पहले अंशुल ने उसे थप्पड़ मारा था। आज इसे जान से मारना है। यह कहते हुए तीनों मिलकर मारपीट करने लगे। इस दौरान राजकुमार ने अंशुल पर कटर से वार कर दिया। कटर अंशुल के सीने व हाथ में लगा। मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने बीच बचाव किया इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।
