Sunday, March 29, 2026

युवक ने फांसी लगाई,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृति नगर पुलिस थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम मोहन कुमार रामटेके बताया गया है। मौके पर मिले सुसाइडल नोट में दो लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। शव के सिर व नाक पर चोंट के निशान होने से मृतक के भाई ने खुदकुशी मानने से इन्कार ई करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में किराए के मकान में रहने वाले मोहन कुमार रामटेके की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची स्मृति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पुलिस को एक सुसाइडल नोट मिला है। सुसाइडल नोट में दो लोगों का नाम लिखा हुआ है जिसमें एक महिला का भी नाम शामिल है। इन्हें सट्टा के कारोबार से जुड़ा होना बताया गया है। सुसाइडल नोट के मुताबिक ये दोनों मृतक को ब्लैकमेल के कर एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। एक लाख रुपये नहीं देने पर किसी रहे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दे रहे थे। सुसाइडल नोट में यह भी लिखा है कि इन दोनों को सजा दी जाए क्योंकि ये आम आदमी को झांसे में लेकर अपना फायदा उठाते हैं। मृतक ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत को नजरंदाज ना करें। सुसाइडल नोट के नीचे मृतक मोहन कुमार रामटेके ने अपना हस्ताक्षर किया है।

आत्महत्या की है तो फिर चोंट कैसे लगी

इस मामले में मृतक के भाई नवीन कुमार रामटेके ने बताया कि मोहन कुमार रामटेके पेंटिंग और कुकिंग का काम करता था। पांच छह महीने पहले ही यहां आकर किराए पर रह रहा था। उसकी दो बेटियां हैं। अभी उनकी मां श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती है। मोहन कुमार रामटेके शुक्रवार को देर शाम अस्पताल से घर आया था। शनिवार सुबह भाभी ने फोन करके भाई के नहीं रहने की जानकारी दी। मृतक के सिर और नाक पर चॉट के निशान है। फांसी लगाकर खुदकुशी की है तो फिर चोट कैसे लग गई। मृतक के पास से सुसाइडल नोट मिला है। उसमें कुछ लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है।

सुसाइडल नोट की जांच कराई जाएगी, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

– सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, दुर्ग

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news