Friday, November 28, 2025

बेहतर जीवन शैली के लिए योग आवश्यक _ विधायक ललित

भिलाई : न्यूज़ 36 : बेहतर जीवन शैली के लिए योग आवश्यक है। योग शरीर को निरोग बनाने में सहायक है। उक्त बाते नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कही। योग लंगर के योगाचार्य के मार्ग दर्शन में लगभग 600 लोगों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम आरंभ करने से पहले महापौर शशि सिन्हा , विधायक ललित चंद्राकर, सभापति केशव बंछोर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। प्रदेश स्तरीय कोरबा में आयोजित योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव को सुनने स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। बाद में योग लंगर मैदान में अशोक महेश्वरी के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते महापौर शशि ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए हर व्यक्ति को योगा करना चाहिए। एक दिन नही हर रोज कम से कम 30 मिनट योगा के लिए समय अवश्य निकाले।इस अवसर पर एम आई सी सनीर साहू, पार्षद जमुना ठाकुर, धर्मेंद्र भगत, सीमा साहू, माया यादव, रमा साहू, विक्की चंद्राकर, ईश्वरी साहू,नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंड समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। आभार प्रदर्शन आयुक्त मोनिका वर्मा ने की।

योगा नृत्य बना आकर्षण
समापन के पहले योगा लंगर में नियमित अभ्यास करने वाले बच्चों ने योगा नृत्य किया। लगभग 4 मिनट के नृत्य में बच्चो ने संगीत में विभिन्न आसन दिखाए। प्रस्तुति के बाद विधायक ने बच्चो को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

दिलाई शपथ
कार्यक्रम के अंत में आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्वच्छता के लिए स्थल में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई। संकल्प लिया कि हर व्यक्ति सफाई के लिए प्रेरित कर साल में 100 घण्टे समय अवश्य निकालेंगे। साथ ही दूसरो को प्रेरित भी करेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news